बॉयफ्रेंड ने शादी नहीं की,तो गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड:कोरबा में बहन को कॉल कर बोली-जहर खा ली हूं,12 भाई-बहनों में 5वें नंबर की थी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार किया, तो गर्लफ्रेंड ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, लड़की 12 भाई-बहनों में 5वें नंबर की थी। वो अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन लड़का और उसका परिवार राजी नहीं था। जिससे वो परेशान थी। सोमवार को उसने जहर खा लिया। फिर बहन को कॉल कर जानकारी दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका की पहचान कृष्णो कुमारी (19) के रूप में हुई है। घटना करतला थाना क्षेत्र के सेन्द्रीपाली गांव की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, साधराम और केवरा बाई अनपढ़ है। साधराम रोजी मस्तूरी और खेती किसानी करता है। इन दोनों के 12 बच्चे थे। जिसमें कृष्णो समेत 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। अभी 2 बेटे समेत 9 बच्चे है। जबकि 5 बच्चों की शादी हो गई है। इनमें से 5वें नंबर की बेटी कृष्णो कुमारी अपने बड़ी दीदी और जीजा के साथ रहती थी। उस गांव में रोशन कुमार (21) का आना जाना था। यहीं करीब 3 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और नंबर एक्सचेंज हुए। इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रोशन उसके घर भी आने-जाने लगा। वो कृष्णो से शादी करने की बात कहता था। अपने साथ घूमाता था। इनके बीच प्रेम प्रसंग का हल्ला पूरे गांव में फैल गया था। यह बात दोनों परिवारों को भी पता थी। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक और उसके घर वालों ने इनकार कर दिया। जहर खाकर पिता को किया कॉल इससे परेशान होकर कृष्णो ने जंगल में सोमवार जहर खा लिया। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसने बहन को कॉल कर इसकी जानकारी दी। उसके बाद खुद ही पैदल चलकर घर पहुंची। परिवार ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में जुटी पुलिस इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि, जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच के लिए करतला थाने में भेजा जाएगा। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। …………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए दुर्ग में ग्राफिक्स डिजाइनर ने फांसी लगाई:मौत से पहले फेसबुक पोस्ट कर लिखा- गर्लफ्रेंड को बचाने खुदकुशी कर रहा, पत्नी ने जादू-टोना किया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राफिक्स डिजाइनर से आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर टेक्स्ट पोस्ट किया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया है। युवक ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना कर दिया था। इसके अलावा उसने खुद को डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार भी बताया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *