सिंगरौली में मिट्‌टी में दबे दो मजदूर, एक को बचाया:एनसीएल कंपनी में सैंटरिंग निकालते समय हादसा; 5 जेसीबी से हटाई जा रही मिट्‌टी

सिंगरौली की नॉर्दर्न कोल फील्ड लिमिटेड कंपनी (एनसीएल) के अमलोरी प्रोजेक्ट में नाली निर्माण में लगे दो मजदूर मिट्‌टी धंसने से दब गए। सैंटरिंग निकालने के दौरान ये हादसा हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। 5 जेसीबी मशीनों से मिट्‌टी को हटाया जा रहा है। मौके पर एनसीएल और नगर निगम की टीमें मौके पर हैं। एक मजदूर को टीम ने बाहर निकाल लिया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। नवानगर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एनसीएल निगाही प्रोजेक्ट ने नाली निर्माण का काम ठेके पर दिया था। महुआ मोड़ के पास सुबह से ही मजदूर नाली की सैंटरिंग निकाल रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की मिट्टी धंस गई। रामकेश पांडू (30) नाम के मजदूर को रात 10 बजे निकाल लिया है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। दूसरे मजदूर रोहित वैश्य को निकालने की कोशिश की जा रही है। दोनों हर्रवा के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *