डीडवाना-कुचामन को मिले 59 नए पटवारी:सीधी भर्ती-2025 के नियुक्ति आदेश जारी

डीडवाना-कुचामन जिले को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के तहत 59 नए पटवारी मिले हैं। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने इन नव-चयनित पटवारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए। कलेक्ट्रेट की भू-अभिलेख शाखा के अनुसार, राजस्व मंडल, अजमेर से जिला आवंटन सूची मिलने के बाद सभी 59 चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र और पुलिस सत्यापन रिपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। 25 तक होगी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया
दस्तावेज सत्यापन की यह प्रक्रिया 25 फरवरी तक जिला कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में पूरी की जाएगी।
भू-अभिलेख निरीक्षक कपिल देव शर्मा ने बताया कि सभी नवनियुक्त पटवारियों को 26 फरवरी से राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के मुख्य छात्रावास में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। बांगड़ कॉलेज के हॉस्टल में दिया जाएगा प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण में उन्हें राजस्व कार्यों, अभिलेख संधारण, भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन और संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
नियुक्ति आदेश की विस्तृत सूची और अन्य आवश्यक सूचनाएं जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.didwana-kuchaman.rajasthan.gov.in तथा जिला कलेक्टर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों से समय पर दस्तावेज सत्यापन और प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *