रांची में 26 फरवरी शिवरात्रि को भव्य शिव बारात निकलेगी। इसे लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में 26 फरवरी को बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 5 से रात्रि 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी। बड़े वाहन, मालवाहक वाहन एवं सिटी राइड बस का बूटी मोड से बरियातू होते हुए व अन्य मार्गों से नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। जुलूस के आने के समय सभी प्रकार के वाहनों का न्यू मार्केट चौक के पहले प्रवेश वर्जित रहेगा। जुलूस के जाने के बाद रातू रोड न्यू मार्केट चौक की ओर या हरमू चौक की ओर वाहन जा सकेंगे। पंडरा पिस्का मोड़ से नगर क्षेत्र की ओर भारी वाहन, मालवाहक वाहन व सिटी राइड बस का परिचालन बंद रहेगा। छोटे वाहन उक्त मार्ग से आ-जा सकेगे। शिव बारात का आज ये रहेगा रूट शिव बारात इंद्रपुरी रातू रोड से निकल कर, मेट्रोगली, रातू रोड, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंजिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक से वापस होते हुए, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, महावीर चौक, प्यादा टोली, रातू रोड होते हुए आरआर स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में शिव विवाह के बाद समापन होगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुलूस वाले रूट का कम से कम प्रयोग करें।


