छत्तीसगढ़ के धमतरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने एआई समिट के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन कर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। यह पुतला दहन धमतरी जिले के गांधी मैदान में भाजयुमो और किसान मोर्चा भाजपा की ओर से किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई समिट का कांग्रेस की ओर से विरोध करना अनुचित है। देश की छवि को ठेस पहुंचाने का आरोप भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर किया गया प्रदर्शन निंदनीय है। उन्होंने बताया कि जब भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एआई समिट हो रहा था और बड़े-बड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, ऐसे समय में भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। शुभांक मिश्रा ने कहा कि जब भी भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जाएगा, भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्यों का विरोध करती रहेगी। किसान मोर्चा अध्यक्ष ने भी की निंदा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि एआई समिट में दुनिया भर के राष्ट्र प्रमुख और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। यह समिट 2047 तक विकसित भारत की कल्पना को साकार करने और एआई सेक्टर में युवाओं को दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।


