भास्कर न्यूज | बालोद भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में बालोद जिले से सेन समाज के चार प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। जिसमे संतोष कौशिक जिला महामंत्री, सेतुराम शांडिल्य सह कार्यालय प्रभारी, विनोद कौशिक जिला उपाध्यक्ष, लालचंद नुणीवाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सेन समाज के मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सेन ने कहा कि यह जिम्मेदारी समाज के लिए गर्व का विषय है और संगठन में समाज की सेवा भावना और विश्वास का परिणाम है। संतोष कौशिक भाजपा संगठन के अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में मंडल महामंत्री, प्रदेश कार्य विस्तारक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रह चुके हैं और नगर पालिका परिषद बालोद से तीन बार पार्षद निर्वाचित हो चुके हैं।


