सवाई माधोपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी के कपड़े फाड़े:लाठी-पत्थर से हमला किया; बिजली चोरी रोकने गए थे; FIR दर्ज

सवाई माधोपुर के कुण्डेरा थाना क्षेत्र के श्यामपुरा में बिजली निगम के फीडर इंचार्ज पर हमला करने का मामला सामने आया है। यहां अवैध बिजली केबल हटाने गई एफआरटी टीम पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों, लाठियों व पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे विभागीय कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मामले में निगम कर्मचारी मुकेश कुमार बैरवा ने कुण्डेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह था पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार 23 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे जेईएन कुण्डेरा के आदेशानुसार फीडर इंचार्ज मुकेश चन्द बैरवा एफआरटी टीम के साथ श्यामपुरा बस स्टैंड क्षेत्र में बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने की कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान सद्दाम पुत्र पीरया की नाई की दुकान पर अवैध केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जब टीम ने अवैध केबल हटाने की कार्रवाई की तो पृथ्वीराज पुत्र बजरंगा मीणा, मोती पुत्र बजरंगा मीणा और लटूर पुत्र बत्तीलाल मीणा, निवासी श्यामपुरा ने एकराय होकर हमला कर दिया। आरोपियों ने गंडासी, लाठी व पत्थरों से मुकेश चन्द बैरवा पर हमला किया, जिससे उनके बाएं हाथ की कोहनी में गंभीर चोट आई। हमले के दौरान आरोपियों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घायल फीडर इंचार्ज की रिपोर्ट पर थाना कुण्डेरा पर मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *