नवांशहर| थाना सदर नवांशहर पुलिस ने व्यक्ति से नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली 20 गोलियां बरामद कर मामला दर्ज किया है। एएसआई एएसआई रशपाल राम ने बताया कि वह गांव लंगड़ोआ के पास पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति झाड़ियों के पास खड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसने पुलिस पार्टी को देखते ही एक लिफाफा झाड़ियों के किनारे के फेंक दिया और पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुलखण राम निवासी गांव लंगड़ोआ बताया। जिसके द्वारा फेंके गए लिफाफे की चैकिंग करने पर पुलिस पार्टी को 20 नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


