जालोर में सरकारी स्कूल बिल्डिंग दो साल से जर्जर:हादसे के डर से खुले मैदान में पढ़ाई, प्रिंसिपल बोलीं-विभाग को बता दिया

जालोर के सायला क्षेत्र के बावतरा गांव के जबड़ नाड़ी में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर बिल्डिंग में चल रहा है। बिल्डिंग की स्थिति खराब होने के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। हादसे के डर खुले ग्राउंड में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। प्रिंसिपल का कहना है कि स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। दीवारों और छत में जगह-जगह दरारें प्रिंसिपल अरूणा कुमारी ने बताया- स्कूल भवन की दीवारों और छत में जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं। भवन काफी कमजोर हो गया है, जिससे कक्षाओं में बच्चों को बैठाना जोखिम भरा है। स्कूल में वर्तमान में करीब 37 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने भी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। भवन की जर्जर हालत के कारण शिक्षकों को डर के माहौल में पढ़ाना पड़ रहा है। हादसों से भी सबक नहीं, पेड़ के नीचे पढ़ रहे बच्चे हाल ही में 20 फरवरी जालोर के बावतरा में एक निजी स्कूल में दीवार गिरने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने एहतियातन बच्चों को जर्जर भवन में बैठाने से मना कर दिया। इसके बाद शिक्षकों को मजबूरी में बच्चों को पेड़ों की छांव में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। प्रिंसिपल के अनुसार विभाग की ओर से छत पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, लेकिन स्कूल भवन की चारदीवारी और कक्षाओं की दीवारें भी जर्जर हो चुकी हैं। परिसर में बनी पानी की टंकी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। ऐसे में कक्षाओं का उपयोग सुरक्षित नहीं है। — स्कूल हादसे की ये खबर भी पढ़ें … स्कूल में छात्रा पर गिरा ब्लैक बोर्ड, मौत:सीमेंट की ईंटों से बांस-बल्लियों के सहारे बनाया था कमरा, स्कूल संचालक फरार जालोर में प्राइवेट स्कूल में 6 साल की छात्रा पर ब्लैक बोर्ड गिर गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *