रायपुर में महिला की मौत, फंदे में मिली लाश:बेटे से पूछताछ, माना में आरक्षक ने लगाई फांसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पुनकी पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया हो सकता है। संदेह के आधार पर मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM रिपोर्ट) आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
माना में आरक्षक ने की आत्महत्या माना चौथी बटालियन में तैनात जशपुर निवासी अर्जुन एक्का (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी का कारण पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है। मृतक सुबह सैर कर आने के बाद अपने क्वार्टर में गया। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी अर्जुन को बुलाने गए, देर तक रूम नहीं खोलने पर साथी जवान ने खिड़की के अंदर झांक कर देखा तो अर्जुन फांसी पर लटका मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *