जलकर वसूली के दौरान निगम टीम को ‘गोली-मारने’ की धमकी:जगदलपुर में आयुक्त ने एसपी को लिखा पत्र; FIR और लाइसेंसी हथियार निरस्तीकरण की मांग

जगदलपुर नगर निगम की बकाया जलकर वसूली टीम को कथित रूप से गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने और शस्त्र लाइसेंस की समीक्षा कर निरस्त करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, निगम की टीम बकाया जलकर की राशि वसूलने संबंधित व्यक्ति के निवास/प्रतिष्ठान पहुंची थी। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी। आरोप है कि बकायादार भुवन झा ने भुगतान से इनकार करते हुए कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। आयुक्त ने कहा- कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि नगर निगम आयुक्त ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि, राजस्व वसूली के दौरान किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार या धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसपी को लिखे पत्र में आरोपी के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि, यदि आरोपी के पास शस्त्र लाइसेंस है तो उसकी समीक्षा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *