कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की:स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य सेवाओं को चेक किया, शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा

कोटपूतली-बहरोड़ के सीएमएचओ ऑफिस में जिला कलेक्टर के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित आरबीएसके टीमों द्वारा की जा रही स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने टीमों को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने और आवश्यक उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा
आरसीएचओ डॉ. अरविंद अग्रवाल ने प्रत्येक ब्लॉक में मासिक कार्ययोजना तैयार कर सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीमों को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य कार्यक्रम की निगरानी के लिए बनाया ऑनलाइन लिंक
डीएनओ रविकांत जांगिड़ ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की निगरानी के लिए एक ऑनलाइन लिंक बनाया गया है, जिसके माध्यम से टीमों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक टीम को प्रति माह दो हजार बच्चों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया है। टीमों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर जाने से पहले संपर्क करने को कहा गया है ताकि बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ, ब्लॉक स्तरीय आरबीएसके टीम और एडीएनओ भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *