जिले के किसान लो वोल्टेज से परेशान हैं: जिलाध्यक्ष रश्मि

भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद जिले के किसान इन दिनों लो वोल्टेज के चलते परेशान है। पर्याप्त बिजली न होने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। धान की फसल सूख कर खेत में दरारें पड़ रही हैं, लो वोल्टेज से रबी फसल की खेत सूख गए। इस पर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र भर अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज के चलते लोगों को गर्मी में परेशान तो होना पड़ रहा है। किसान इस समस्या से अधिक परेशान हैं। जिन इलाकों में किसान मोटरों के माध्यम से खेत की सिंचाई करते हैं, पर्याप्त बिजली न होने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से धान की फसल सुख कर खेत मे बड़ी बड़ी दरबारे पड़ रही हैं, जो कि किसानों के लिए चिंता का विषय बन चुका है। क्षेत्र की अधिकतर किसान दो फसल कमाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। क्षेत्र के अधिकतर किसान खेती पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसी स्थिति रही तो आने वाले महीने में पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। इस साल रबी फसल में लो वोल्टेज की समस्या विकराल होती चली जा रही है। किसान विरोधी सरकार लो वोल्टेज की कोई भी समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है। लो वोल्टेज की मार झेल रहे ग्रामीण अपने दिनचर्या कार्यों में जल्दी से तैयार होकर जाते हैं, मगर एक एचपी का पंप भी चल नहीं पा रहा है। इस वजह से कामकाज में जाने में असमर्थ दिखाई पड़ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *