बालोद| महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को ढीमर समाज शोभायात्रा निकालेगा। यात्रा दशहरा तालाब, संजय नगर से शुरू होगी। मोखला मांझी, जय स्तंभ, सदर रोड, बुधवारी बाजार होते हुए फिर दशहरा तालाब पहुंचेगी। समाज के सोमकांत नाग ने बताया कि नागपुर के कलाकारों की विशेष झांकी मुख्य आकर्षण होगी। यात्रा के दौरान दशहरा तालाब मंदिर में शिवलिंग का पूजन होगा। भंडारे का आयोजन भी किया गया है।


