बलौदाबाजार के देवपुर में नेचर कैंप का शुभारंभ:इको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा

बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर परिक्षेत्र में स्थित इको पर्यटन नेचर कैंप मड हाउस का सोमवार को औपचारिक लोकार्पण किया गया। यह कैंप स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक निर्माण शैली का उपयोग कर प्राकृतिक परिवेश के अनुरूप विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य प्रकृति के निकट पर्यटन अनुभव प्रदान करना, पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय के लिए आय के स्थायी अवसर उपलब्ध कराना है। इस पहल के माध्यम से देवपुर क्षेत्र में इको-पर्यटन गतिविधियों को सशक्त किया जाएगा। इससे ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ेगी और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलेगा। यह कदम स्थानीय समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ इको-पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देगा। नव निर्मित रिसेप्शन भवन का शुभारंभ बारनवापारा अभ्यारण्य के पर्यटन ग्राम में नव निर्मित रिसेप्शन भवन का भी शुभारंभ किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी और जैव विविधता) और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक अरुण कुमार पांडे की उपस्थिति में यह लोकार्पण हुआ। जैव विविधता की झलक देगा नया परिसर यह नया रिसेप्शन परिसर बारनवापारा की विशिष्ट पहचान, समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए बनाया गया है। परिसर में स्थानीय वनस्पतियों, वन्यजीवों और पर्यटन संभावनाओं को समाहित करते हुए एक आकर्षक स्वागत केंद्र का निर्माण किया गया है। इको-पर्यटन से संरक्षण और आत्मनिर्भरता जिससे आगंतुकों को अभ्यारण्य की पारिस्थितिक विशेषताओं की समग्र जानकारी मिल सकेगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे ने इस अवसर पर कहा कि इको-पर्यटन आधारित ऐसे प्रयास न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *