प्रतापगढ़ में सैन समाज ने किया प्रदर्शन:बीकानेर में नाबालिग की हत्या पर जताया रोष, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग

राजस्थान के बीकानेर जिले के एक थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना के विरोध में जिला सेन समाज ने प्रतापगढ़ मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बालिका 21 फरवरी को परीक्षा देने घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। बाद में उसका शव मिला। इस घटना को लेकर समाज में आक्रोश व्याप्त है। बज्जू क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। लोगों ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग आक्रोशित सेन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रमुख मांगों में सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोरतम सजा दिलाना, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व डेयरी बूथ आवंटन, तथा एक करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है। पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की मांग इसके अतिरिक्त, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा और बालिका को न्याय मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *