कोटा में पेट्रोल पंप के सामने कार में लगी आग:अंदर रखे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ी, दो दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया

कोटा के महावीर नगर इलाके में एक वैन में आग लग गई। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। वैन में सिलेंडर भी मौजूद था, जिसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया। वरना बड़ा हादसा होने की संभावना थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया- पुलिस कंट्रोल रूम से रंगबाड़ी रोड पर एक कार में आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर एक दमकल को रवाना किया गया। एलआईसी बिल्डिंग के पास पेट्रोल पंप के सामने वैन में आग लगी थी। आग ने गाड़ी को पूरी तरह काबू में कर लिया था। ऐसे में दमकल की दूसरी गाड़ी भी मौके पर भेजी गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। वैन में सिलेंडर भी था, जिसने भी आग पकड़ ली थी। ऐसे में समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में दमकलकर्मियों ने पहले आग को काबू किया। उसके बाद गाड़ी से सिलेंडर को हटाया। अभी आग के कारण का पता नहीं लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *