सवाई माधोपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान दर्जनों लोग आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचकर कॉलोनीवासियों जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की। कॉलोनी वासियों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर नम्बर दो में वीवीएम स्कूल के पास एक मकान में दो युवतियां रहती हैं। जो आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं और अपने घर के सामने 15 से 20 कुत्तों को हमेशा इकठ्ठा रखती हैं। बच्चों पर हमला कर रहे कुत्ते
मकान के पास ही वीवीएम और संस्कार स्कूल संचालित है। जहां छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। ऐसे में युवतियों द्वारा पाले जा रहे आवारा कुत्ते आए दिन किसी ना किसी मोहल्ले वाले व स्कूल आने जाने वाले बच्चों पर हमला कर देते हैं। आज सुबह भी कुत्तों ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। बोले- झगड़ा करने पर उतर जाती हैं युवतियां जब युवतियों उलाहना दिया तो वह कॉलोनीवासियों से लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो गई। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि दोनों युवतियां मोहल्ले में कुत्तें पालती हैं और जब कुत्ते किसी पर हमला कर देते हैं तो लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाती हैं। 24 फरवरी को इन आवारा कुत्तों ने एक छात्रा नाथा अग्रवाल व उसके पिता राजप्रकाश अग्रवाल को काट लिया। जब कॉलोनीवासियों ने मकान में रहने वाली युवतियों को इसका उलाहना दिया तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते लड़ाई झगडे़ पर उतारू हो गई। इसी तरह रविवार को एक लड़का स्कूटी लेकर जा रहा था। जिसकी स्कूटी कुत्ते से लग गई तो दोनों युवतियों ने लड़के को चांटे मारे। कॉलोनीवासियों ने कुत्ते पालने वाली दोनों युवतियों पर सख्त कार्रवाई व करते हुए पाबंद करने व कुत्तों को पकड़कर कॉलोनी से दूर छोड़ने की मांग की है ।


