धौलपुर में रिटायर्ड एएसआई की एक्सीडेंट में मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, भागवत कथा से लौटते समय हादसा

धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय रिटायर्ड एएसआई की मौत हो गई। यह हादसा चंबल चौकी के पास रात करीब 9 बजे हुआ।
एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान सत्येंद्र पुत्र प्रराग सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस में तैनात थे, और सहायक उप निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए थे। परिजनों के अनुसार वे बाड़ी में आयोजित एक भागवत कथा में शामिल होने गए थे और कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद सत्येंद्र को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और ड्राइवर की पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *