अंबिकापुर | केनाबांध स्थित परशुराम मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए मंदिर में बैठक हुई। पुजारी महेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में हुई बैठक में समाज के राजेश तिवारी, मनोज तिवारी, चंद्रशेखर शर्मा, विश्वास तिवारी, चंद्रेश तिवारी और सुनील पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में सुबह 9 बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक कराने का निर्णय लिया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियां एक दिन पहले से चल रही हैं।


