बांदे| जिला पंचायत प्रत्याशी सुनीता मंडल ने लगातार दो बार जिला पंचायत में भारी मतों से जीत दर्ज की है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें से कांग्रेस से एक प्रत्याशी और दो प्रत्याशी जो कोई पार्टी के अधिकृत नहीं थे। इन तीनों प्रत्याशी को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुनीता मंडल ने पराजित कर अपने जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। बांदे मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुनीता मंडल को लेकर बांदे बस स्टैंड चौक में रंग गुलाल खेला। इसके साथ ही फटाके फोड़कर एक-दूसरे को मिठाई बांटी। इस दौरान सुनीता मंडल ने कहा जिस भरोसे के साथ क्षेत्र के जनता ने मुझे फिर से क्षेत्र की विकास के लिए मुझ पर भरोसा किया है उस भरोसे के साथ गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करने का हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगी।


