ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गिरे, एक की मौत

अंबिकापुर | एनएच पत्थलगांव में चिरगा के पास सोमवार की शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक में बैठा दूसरा सवार घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम दुर्गापारा निवासी मनबहाल (45 वर्ष) सोमवार की शाम को अपने साथी मनराम के साथ बाइक में अंबिकापुर से सीतापुर की ओर जा रहा था। इस दौरान बतौली चिरगा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर फेंकाकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर िकया गया। यहां इलाज के दौरान मनबहाल की मौत हो गई। वहीं, आरोपी वाहन चालक घटना के बाद फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *