महाशिवरात्रि आज: कलेक्टर ने मंदिरों का निरीक्षण किया

भास्कर न्यूज | उदयपुर महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कलेक्टर विलास भोसकर ने महेशपुर और देवगढ़ के मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस दिन हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधन, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों को सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जलाभिषेक की कतारबद्ध व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सहायता और पार्किंग की स्थिति देखी। देवगढ़ का निरीक्षण करते कलेक्टर व अन्य अधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *