अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की जाएगी: कलेक्टर

भास्कर न्यूज | राजपुर बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में हाल ही में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अवैध खनन व परिवहन की समीक्षा की। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करने और निगरानी रखते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद भी जिले के क्रशर से अवैध गिट्टी का परिवहन बिना पीटपास और एनओसी. के दूसरे सीमावर्ती जिलों और राज्यों में किया जा रहा है। बलरामपुर जिले में आरटीओ और माइनिंग विभाग की मिलीभगत से बिना जीएसटी बिल व पीटपास ओवरलोड वाहन गिट्टी लेकर दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहन यूपी और झारखंड जैसे सीमावर्ती राज्यों में भेजे जा रहे हैं। इससे सड़कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। जीएसटी बिल और पीटपास के बिना गिट्टी का परिवहन करने से खनिज विभाग को राजस्व नुकसान हो रहा है। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे वाहन चालक परेशान है। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा की मैं इसको दिखवाता हूं। ऐसे ओवरलोड वाहनों से सड़क हो रही खराब।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *