सौंदर्यीकरण के नाम पर गरीबों को सता रही है भाजपा: कन्नौजे

राजनांदगांव| शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के महामंत्री व कांग्रेस की युवा नेता नीरज कन्नौजे ने दिनों दिन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि व्यापारी मनमाने दाम पर सामान बेच रहे हैं। सामानों के पक्के बिल नहीं देकर सरकार को राजस्व का अलग चूना लगा रहे हैं। वहीं शहर में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। लोगों को फुटपाथों पर छोटा-मोटा धंधा शुरू करने कर्ज भी लेना पड़ा तो भाजपा सरकार सौंदर्यीकरण के नाम पर उन्हें बेदखल कर देती है। कन्नौजे ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह अपने नगर निगमों में सौंदर्यीकरण के नाम पर सिर्फ गरीबों को सताना बंद करे। कई अमीरों ने सड़क तक पक्के निर्माण कर लिए हैं। उनको हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है। उनके बुलडोजर का दम सिर्फ ठेले खोमचे हटाने तक दिखता है। गरीबों को सताना बहादुरी की बात नहीं है। कन्नौजे ने सुझाव दिया कि अगर वह सौंदर्य करण के नाम पर गरीबों को सड़कों से हटाते हैं तो उन्हें रोजी-रोटी चलाने के लिए सुव्यवस्थित जगह दे। जहां उनकी रोजी-रोटी अच्छी तरह चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *