पाली में डॉक्टर के लिए डिस्पेंसरी के बाहर धरना:दो घंटे बाद आश्वासन के बाद धरना किया समाप्त, सोमवार तक डॉक्टर नहीं लगाने पर फिर से धरना देने की चेतावनी

पाली शहर में सरकारी डिस्पेंसरी के बाहर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने धरना दे दिया। उनका आरोप था कि बिना किसी शिकायत के डॉक्टर को हटा दिया गया जबकि उनका काम अच्छा था। उन्होंने उसी डॉक्टर को फिर से डिस्पेंसरी में लगाने की मांग की। इसको लेकर ज्ञापन भी दिया। आश्वासन के बाद वे करीब दो घंटे धरना देने के बाद उठे।
पाली शहर के नाडी मोहल्ला स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पार्षद प्रतिनिधि मोहसनी खत्री के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष डिस्पेंसरी के बाहर धरने पर बैठे गए। उनका कहना था कि डॉ शाहिन बानो को सितम्बर महीने में यहां लगाया। लेकिन सोमवार को हटा दिया गया। जबकि उनका व्यवहार अच्छा था। आरोप यह है कि बिना क्षेत्रवासियों से फीड बेक लिए उन्हें किसी की शिकायत पर हटाया गया। जो गलत है, उन्होंने फिर से डिस्पेंसरी में डॉक्टर शाहिन बानो को लगाने की बात कही।

दो घंटे बैठे धरने पर, दिया ज्ञापन
डिस्पेंसरी के बाहर वे करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। बाद में PMO बांगड़ हॉस्पिटल डॉक्टर कैलाश परिहार के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 12 बजे धरने से उठे। उसे बाद SDM विमलेन्द्रसिंह राणावत से मिले और उन्हें भी ज्ञापन सौंपा। वही चेतावनी दी कि सोमवार तक डॉक्टर डिस्पेंसरी में नहीं लगाया गया तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगे।
रोटेशन में लगाते है डिस्पेंसरी में डॉक्टर
मामले में बांगड़ हॉस्पिटल के PMO डॉ कैलाश परिहार ने कहा कि नाडी मोहल्ला डिस्पेंसरी में स्थाई डॉक्टर की पोस्ट नहीं है। यहां रोटेशन में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाते रहते है। किसी की शिकायत पर डॉक्टर को नहीं हटाया गया है।
यह लोग बैठे रहे धरने पर
पार्षद प्रतिनिधि मोहसीन खत्री, पूर्व पार्षद जय जसवानी, इंसाफ अली पूर्व पार्षद, जावेद सिरोहा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस, आमीन अली पूर्व पार्षद, जावेद गौरी, असगर अली खत्री, बाबू मोयल, पुरुषोत्तम राठी, दीपक मेहता, सन्नी सोनी, इरफान अंसारी, सुबहान संजरी, आसिफ मेवाफरोश, सेफ़ुल खिलजी, नियामत सिपाही सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला-पुरुष यहं धरने पर बैठे रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *