विश्व शांति का नया केंद्र गुरुग्राम में:2 मार्च को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद करेंगे वर्ल्ड पीस सेंटर का उद्घाटन, श्री श्री रविशंकर समेत कई संत होंगे मौजूद

गुरुग्राम में 2 मार्च को देश का पहला वर्ल्ड पीस सेंटर खुलने जा रहा है। आचार्य लोकेश मुनि के मार्गदर्शन में बने इस केंद्र का उद्देश्य विश्व में शांति और अहिंसा का संदेश फैलाना है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर, योग गुरु बाबा रामदेव और संत मोरारी बापू विशेष रूप से शामिल होंगे। ये सभी संत अपने प्रवचनों के माध्यम से शांति का संदेश देंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। दुनियाभर से कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में शिरकत करेंगे। अहिंसा विश्व भारती संगठन द्वारा स्थापित यह केंद्र शांति, अध्यात्म, योग और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का काम करेगा। यह अपनी तरह का पहला केंद्र होगा जो विश्व शांति के लिए समर्पित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *