राजसमंद आए भारत हिन्दू क्रांति सेना के राष्ट्रीय संरक्षक:बोले – मेवाड़ सनातन स्वाभिमान का प्रतीक, संगठन विस्तार पर की चर्चा

राजसमंद में अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना के राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह लाड़ा का एक दिवसीय राजसमंद दौरा रहा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दोनों जिलों में आयोजित बैठकों में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और सनातन जागरण को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पलाड़ा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल वैचारिक जागरण तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार और सुरक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। ग्राम स्तर तक समितियों के गठन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सभा में उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि मेवाड़ सनातन स्वाभिमान की प्रतीक है। यह धरती त्याग, बलिदान और अस्मिता की रक्षा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म अनादि और अनंत है और यह जीवन पद्धति के रूप में कर्तव्य, करुणा और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी ने नई पीढ़ी को संस्कृति और इतिहास से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *