कोटपूतली से खाटू धाम के लिए श्री श्याम सेवक परिवार मांजूकोट द्वारा 26वीं अखण्ड ज्योति निशान पदयात्रा रवाना हुई। यह पदयात्रा आज पावटा भोनावास रोड स्थित शिव शक्ति फार्म हाउस से नगर भ्रमण करते हुए खाटू धाम के लिए निकली। उपखंड अधिकारी साधना शर्मा, तहसीलदार लोकेंद्र मीणा, प्रागपुरा थाना सब इंस्पेक्टर शुभेसिंह यादव और संरक्षक राजेश शर्मा ने श्याम ध्वजा दिखाकर इसे रवाना किया। नाचते-गाते निकले श्रद्धालु पदयात्री श्याम बाबा की झांकी के साथ खाटू नरेश के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते आगे बढ़े। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया, जिससे उत्साह का माहौल बना रहा। निशानों की पूजा अर्चना की
मंडल संरक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि पदयात्रा से पूर्व मांजूकोट में हरिदास महाराज और नृसिंह मंदिर महंत मांजूकोट द्वारा बाबा श्याम को चढ़ाए जाने वाले निशानों की पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत ज्योत प्रज्जवलित कर आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी आरती के बाद पदयात्री पावटा भोनावास रोड स्थित शिव शक्ति फार्म हाउस पहुंचे, जहां प्रसादी ग्रहण करवाई गई। इसके बाद उपखंड अधिकारी साधना शर्मा और मंडल संरक्षक राजेश शर्मा ने श्याम बाबा का ध्वज दिखाकर पदयात्रियों को अंतिम रूप से रवाना किया। इस अवसर पर मंडल संरक्षक राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, दयाराम यादव, उमराव राबड़, दशरथ होलदार, सुंडाराम सैनी, हरिराम सैनी, जुगल किशोर यादव, कैलाश चंद जांगिड़, दिनेश शर्मा, सुरेश यादव, जयप्रकाश यादव, नेतराम यादव और भुनेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। श्याम सेवक परिवार माँजूकोट द्वारा खाटू धाम पहुँचकर श्याम मंदिर में ध्वजों को चढ़ाया जाएगा। मंडल पदाधिकारियों ने सभी पदयात्रियों से अपने पहचान-पत्र साथ रखने और बच्चों को साथ ले जाने वाले श्रद्धालुओं से उन्हें स्वयं संभालने की अपील की है।


