वैन की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची नाली में गिरी:मां के सिर पर लगी चोट; मासूम को हॉस्पिटल ले जा रही थी

पाली में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 3 जने घायल हो गए। वहीं एक साल की मासूम उछलकर नाले में गिर गई। लोगों ने तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार- जिले के रडावास गांव (सिरियारी) निवासी कविता(30) पत्नी प्रहलाद सिंह अपनी एक साल की बेटी दिव्यांशी को डॉक्टर के पास चेकअप करवाने ले जा रही थी। वह इंद्रा कॉलोनी विस्तार स्थित अपने रिश्तेदार अमरसिंह के यहां रूकी। फिर वहां से स्कूटी पर 25 वर्षीय रिश्तेदार प्रियंका बांगड़ कॉलेज के सामने स्थित श्रीराम हॉस्पिटल उसे छोड़ने के लिए निकली। रास्ते में चूंगी नाका से सुंदर नगर की तरफ जाने वाली सड़क पर वैन सवार ड्राइवर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों नीचे गिर गए। एक साल की मासूम दिव्यांशी सड़क किनारे नाले में गिर गई। पास खड़े लोगों ने तुरंत मदद की और सभी घायलों हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। मासूम के पेट में चला गया था गंदा पानी
घायल प्रियंका को परिजन श्रीराम हॉस्पिटल ले गए। उसके सिर पर चोट लगी थी। जबकि घायल कविता और उसकी एक साल की बेटी दिव्यांशी को बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। नाले में गिरने से मासूम के पेट में गंदा पानी चला गया था और सिर में भी चोट आई थी। हालांकि ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टर- नर्सिंगकर्मियों ने उसका इलाज किया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। अब देखिए- तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *