चार दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव:लकड़ी लेने गए किशोर की नहर में लाश मिली, निगम की गोताखोर टीम में निकाली डेडबॉडी

कोटा में आज सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर पानी में डूबे दो लोगों के शव मिले। सूचना के बाद नगर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकाला। पहला मामला उम्मेद गंज क्षेत्र का है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक शव दायीं मुख्य नहर में बहता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही गोताखोर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उम्मेद गंज इलाके में नहर से सर्च अभियान शुरू किया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उम्मेद गंज तालाब से एक किशोर का शव बरामद किया गया। किशोर की पहचान हार्दिक सुवालका, उम्र 14 वर्ष, निवासी रामचंद्रपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लकड़ी लेने गया था, लौटा नहीं वहीं दूसरा मामला खेड़ली फाटक क्षेत्र से जुड़ा है। यहां चार दिन पहले लापता हुए युवक शाहिद खान उर्फ (गूंगा) का शव आज चंबल नदी में मिला। परिजनों के अनुसार युवक लकड़ी लेने के लिए नाव से नदी में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। किनारे पर खाली नाव और चप्पल मिलने के बाद परिजनों और पुलिस को डूबने की आशंका थी। मॉर्चरी में रखवाई डेडबॉडी सूचना पर नगर निगम की गोताखोर टीम ने चंबल नदी के डाउन स्ट्रीम इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया और चौथे दिन युवक का शव बरामद किया।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंपे जाएंगे। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *