अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को जनसभा प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने कायड़ विश्राम स्थली में तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिजली-पानी सहित तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड चेयरमैन ओमप्रकाश भडाणा, जिला कलेक्टर लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे। जनसभा में आने वाले लोगों को सुविधाओं की करें व्यवस्था
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसभा में आने वाले लोगों के परिवहन, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। साथ ही अन्य जिलों से आने वाले लोगों के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जनसभा में शामिल होने वाले जनभागियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इसके लिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के लिए पर्याप्त एवं समुचित व्यवस्था की जाए। ……… पढे़ं ये खबर भी… अजमेर में PM मोदी की महासभा के लिए भूमि पूजन:स्पीकर बोले- इतिहास रचेगा यह आयोजन; प्रधानमंत्री HPV वैक्सीन लॉन्च करेंगे स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर पहुंचेंगे और कायड़ विश्रामस्थली में होने वाली सभा में शामिल होंगे। सभा स्थल पर रविवार को भूमि पूजन किया गया है। प्रधानमंत्री की सभा प्रेरणादायक होगी। लाखों लोग में शामिल होंगे और यह सभा एक इतिहास रचेगी। पूरी खबर पढें अजमेर में कायड़ विश्रामस्थली पर होगी प्रधानमंत्री की सभा:मुख्य सचिव और डीजीपी ने देखी व्यवस्थाएं, सर्किट हाउस में ली अधिकारियों की मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर में 28 फरवरी को कायड़ विश्रामस्थली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 23,500 करोड़ के विकास के कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, साथ ही 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कायड़ विश्रामस्थली में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद सर्किट हाउस में प्रदेश और जिला स्तरीय अधिकारियों की मींटिंग ली। पूरी खबर पढे़ं PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- यह कार्यक्रम विकसित राजस्थान के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करने वाला होगा। प्रधानमंत्री की उपस्थिति से राज्य में विकास की गति को और तेज करने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम अजमेर की धरा पर आयोजित होगा। (पूरी खबर पढ़ें)


