रणजी ट्रॉफी फाइनल- टी-ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 178/2:यावर हसन और शुभम पुंदीर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन टी-ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। शुभम पुदीर 64 रन और पारस डोगरा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ओपनर यावर हसन ने 88 रनों की पारी खेली, जबकि कमरान इकबाल सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं। जम्मू-कश्मीर ने 18 रन पर गंवाया पहला विकेट
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही जम्मू-कश्मीर की शुरुआत खराब रही। टीम ने 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर करीम इकबाल 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए हैं। बैटर शुभम खजुरिया की जगह कमरान इकबाल खेल रहे हैं, जबकि गेंदबाज वंशराज की जगह साहिल लोत्रा को जगह मिली है। दूसरी ओर कर्नाटक टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम सेमीफाइनल में खेली सेम टीम-कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, समरन रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (wk), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वयस्क, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा। जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *