पीडीयू मेडिकल कॉलेज में नक्षत्र 2026 का आयोजन:छात्रों ने वॉल पेंटिंग, डांस बैटल प्रतियोगिताओं में लिया भाग

पीडीयू मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव ‘नक्षत्र 2026’ के दूसरे दिन वॉल पेंटिंग और डांस बैटल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई, जहां विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स थीम पर आधारित आकर्षक पेंटिंग बनाईं। इस प्रतियोगिता में अंशुल चौधरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिखा की टीम द्वितीय और डॉ. संगीता चौधरी की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। डांस बैटल प्रतियोगिता में रिया सिहाग (बैच 25) और ज्योति शर्मा (बैच 22) रनर अप रहीं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार, उप प्राचार्य डॉ. रमाकांत वर्मा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी और स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. बजरंग सोनी शामिल थे। डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का गठन निष्पक्षता के साथ किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि ‘नक्षत्र 2026’ के तहत कॉलेज में कई अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ सदस्य, डॉक्टर्स और एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *