दुकानों के आगे बने अवैध टीनशेड पर बुलडोलर से कार्रवाई:दोनों ओर 75-75 फीट तक सड़क, अतिक्रमण से सिकुड़ी तो चलाया अभियान

अलवर में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया। टेल्को चौराहे से जसवंत नगर पुल तक पीडब्ल्यूडी और रिडकोर टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बुलडोजर से की। इस दौरान दुकानों के आगे बने अवैध टीनशेड और पट्टियां जेसीबी से हटाकर सड़क किनारे की जमीन को समतल किया गया। डिवाइडर से दोनों ओर 75-75 फीट तक सड़क विभाग की जमीन है। यहां अतिक्रमण होने से सड़क संकरी हो गई थी। इस पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कार्रवाई की गई। इस मौके पर सदर थाना पुलिस भी मौजूद थी। देखें कार्रवाई से जुड़े PHOTOS… कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप
टेल्को चौराहे पर दो जेसीबी और मलबा भरने के लिए ट्रैक्टर मंगलवार सुबह से ही तैनात कर दिए गए थे। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। इस दौरान सड़क किनारे लगे पत्थर-पट्टी की दुकानों के आगे बना अतिक्रमण बुलडोजर से हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पीडब्ल्यूडी के एईएन पंकज सिंह ने बताया- डिवाइडर से दोनों ओर 75-75 फीट तक सड़क विभाग की जमीन है। अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित दुकानदारों को पहले नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाना पड़ा। उन्होंने कहा- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात सुगम बनाने के लिए कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *