बदमाशों के हौसले पस्त करने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने दो दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टर्स के ठिकानों को घेरते हुए कुल 289 जगहों पर दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 49 संदिग्धों को हिरासत (डिटेन) में लिया, जबकि 31 बदमाशों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि 22 व 23 फरवरी को पूरे जिले की पुलिस एक साथ सड़कों और बदमाशों के ठिकानों पर उतरी। अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और गैंगवार की संभावनाओं को जड़ से खत्म करना था। पुलिस की कार्रवाई इसके अलावा, पुलिस ने कुल 49 व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ की है और उनके ‘पूछताछ नोट’ तैयार किए हैं, ताकि उनके भविष्य के नेटवर्क और अपराध की साजिशों का खुलासा किया जा सके। भटके हुए युवाओं को सुधारने और अपराध रोकने पर जोर पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस दबिश का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उन युवाओं की पहचान करना भी है जो सोशल मीडिया या गैंगस्टर्स के प्रभाव में आकर रास्ते से भटक गए हैं। पुलिस ऐसे युवाओं को सही रास्ता दिखाने का प्रयास कर रही है। साथ ही, अपराधियों के आगामी मंसूबों की जानकारी प्राप्त कर भविष्य में होने वाली किसी भी बड़ी वारदात या गैंगवार को समय रहते रोकने की रणनीति तैयार की गई है।


