घर को घेरकर दबिश दी, निकला 127 ग्राम गांजा:बिना लाइसेंस कर रहा था नशे का कारोबार; आरोपी को किया गिरफ्तार

झुंझुनूं में अवैध तरीके के गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के मकान को घेरकर दबिश दी। तलाशी में पुलिस को 127 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने लाइसेंस मांगा तो आरोपी ने दस्तावेज नहीं होने की बात कबूल की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला जिले के बगड़ थाना इलाके के इस्लामपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार- पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्लामपुर गांव में रहने वाला मानसिंह (43) पुत्र रामजीलाल अवैध तरीके से गांजे का कारोबार कर रहा है। इनपुट मिलने के बाद बगड़ थानाधिकारी (प्रोबे. RPS) अम्बिका चौधरी के नेतृत्व में एक टीम बनी। इसके बाद टीम ने इस्लामपुर में मानसिंह के घर वार्ड नंबर 04, रईयों का मोहल्ला में दबिश दी। घर की तलाशी में पुलिस को 127 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मानसिंह इसके संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्यवाही में कॉन्स्टेबल संदीप कुमार और रणवीर की विशेष भूमिका रही, जिनके इनपुट और सक्रियता से आरोपी को दबोचा जा सका। थानाधिकारी बगड़ अम्बिका चौधरी के नेतृत्व में सुशील कुमार (HC), रामस्वरूप (कानि.), रणवीर (कानि.), संदीप (कानि.), विकास कुमार (कानि.), रमन (कानि.) एवं अशोक कुमार (कानि.) टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *