पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कश्मीरी स्टूडेंट्स को गालियां दीं; पत्नी का न्यूड VIDEO बनाया; जज जाम में फंसे, DGP तलब; नाना ने नातिन कपड़े उतारती देखी

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों के हंगामा करने की रही। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहर्रम के महीने में सहरी और इफ्तारी में प्रोपर खाना नहीं मिला। इस दौरान वाइस चांसलर (VC) ने उन्हें गालियां दी। जिसके बाद VC को टर्मिनेट कर दिया गया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. यूनिवर्सिटी VC ने कश्मीरी स्टूडेंट्स को गालियां दी लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मोहर्रम के महीने में सहरी और इफ्तारी में प्रोपर खाना नहीं मिल रहा है। मेस में बार-बार डिमांड कर रहे हैं> लेकिन डिमांड को अनदेखा किया जा रहा है। स्टूडेंट्स ने कहा कि जब उन्होंने डिमांड की तो वाइस चांसलर (VC) ने उनकी प्रॉब्लम सॉल्व करने के बजाए उन्हें गालियां तक दे दी और उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर निकलाने को कह दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने वीसी के खिलाफ मोर्चा खोला और गेट पर धरना लगाकर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल को वहां तैनात किया गया। एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़, एसएसपी अंकुर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शाही इमाम मोहम्मद उस्मान भी वहां पहुंचे। उन्होंने पहले स्टूडेंट की बातें सुनीं और इसके बाद प्रबंधन के साथ बैठक की। तीन दौर की बैठक के बाद प्रबंधन ने वीसी नितिन टंड़न को टर्मिनेट करने का फैसला किया। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कई छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं और मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं। इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है, जिसमें रोजेदार सुबह सेहरी करते हैं और शाम को इफ्तार के समय रोजा खोलते हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाने का प्रयास किया। बता दें कि हंगामे का वीडियो जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को X (ट्वीटर) पर टैक कर पोस्ट किया था। उन्होंने CT यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. चंडीगढ़ में जाम में फंसी जजों की गाड़ियां. DGP तलब हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रोजगार और विभिन्न मुद्दों के विरोध में कांग्रेस सहित कुछ संगठनों ने विधानसभा की ओर कूच किया। जिससे हाईकोर्ट के आसपास सड़कों पर लंबा जाम लग गया। जिसमें कई जजों की गाड़ियां फंस गई। इसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में चंडीगढ़ के डीजीपी को तलब कर दिया। कोर्ट ने डीजीपी से पूछा- प्रदर्शनकारियों को संवेदनशील एरिया में जाने की परमिशन केसने दी? कोर्ट ने डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा विधानसभा की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेसी विधायकों ने सुबह करीब 10 बजे पेंशन, नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला। विधायक एमएलए हॉस्टल से विधानसभा तक गए। इस मार्च का नेतृत्व खुद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने किया। इस दौरान कांग्रेसी विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शहर में दाखिल हुए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। हाईकोर्ट के इस कड़े रुख के बाद अब प्रशासन की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. अमृतसर के पायलट की विमान हादसे में मौत झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश में अमृतसर के पायलट स्वराजदीप सिंह की मौत हो गई। वह अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर इलाके के रहने वाले थे। स्वराजदीप सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले ही ड्यूटी जॉइन की थी और उनका एक छोटा बच्चा है। काउंसलर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। जवान बेटे का इस तरह दुनिया से चले जाना माता-पिता के लिए असहनीय दर्द है। सोमवार शाम को झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया था। प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। DGCA ने कहा कि एयरक्राफ्ट ने 7:10 पर रांची से उड़ान भरी थी। 7:30 बजे विमान ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने (डायवर्जन) की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद विमान का कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क और रडार कनेक्शन टूट गया। फिर विमान क्रैश हो गया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. AAP ने नशे पर हरियाणा CM सैनी को घेरा पंजाब की AAP सरकार ने नशे के मुद्दे पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी को घेरा है। फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल की पंजाब में सरकार थी तो उस समय हरियाणा के भाजपा नेताओं के रिलेशन पंजाब के नशा तस्करों से थे। जो नशा तस्कर आज हरियाणा में पहुंच चुके हैं। हरियाणा में चिट्‌टा व हेरोइन बिक रही है। वहीं जो हरियाणा के पुलिस मुलाजिम नशा रोकने के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि अगर वह ऐसा करने से नहीं हटेंगे तो उनके खिलाफ एक्शन होगा। उन्होंने एक वीडियो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया। साथ ही कहा कि ये वीडियो सुनील संधू नाम के पुलिस मुलाजिम का है। सुनील के खिलाफ कुछ भी हुआ, उसे नौकरी से निकाला गया तो माना जाएगा कि पुलिस तस्करो को प्रोक्टेक्ट कर रही है। मंत्री ने कहा किपूरा पंजाब जानता है कि अकाली दल-बीजेपी सरकार के समय पहली बार चिट्टा शब्द का प्रयोग हुआ। पहली बार हेरोइन, कोकीन जैसे शब्द पंजाब की शब्दावली में आए। क्योंकि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है। उस धरती पर पंथ के नाम पर सरकार बनाकर पंजाब के अंदर चिट्टे का प्रचार व प्रसार अकाली दल व बीजेपी सरकार ने किया। (पढ़ें पूरी खबर) 5. ASI-होमगार्ड की हत्या, पुलिस ने थाने के रास्ते बंद किए गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के बाद पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा देर रात पुलिस स्टेशनों की जांच करने पहुंचे। डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन का रास्ता बैरिकेड से बंद मिला तो वह भड़क उठे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि जब एक सांसद रात में घूम सकता है, तो आपकी पुलिस क्यों नहीं? आपको इसी बात की तनख्वाह मिलती है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पंजाब का सत्यानाश कर दिया। रंधावा ने बताया कि उन्हें खुद आकर रास्ता खुलवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब उनकी गाड़ी आती देखी, तब एक पुलिसकर्मी ने रास्ता खोला। गुरदासपुर में 22 फरवरी को आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार शामिल की लाश मिली थी। वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था। घटना के बाद शाम को ASI और होमगार्ड जवान जवान की मौत की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया गया। घटना के दूसरे दिन यानी 23 फरवरी को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कत्ल का वीडियो जारी किया है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. मोगा में नाना ने नातिन को कपड़े उतारते देखा मोगा में 60 साल के नाना ने 14 साल की नातिन को कमरे में कपड़े बदलते हुए पकड़ लिया। नाना पहले से ही अंदर छुपा हुआ था। उसने नातिन से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दौड़ी आई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कमरे के भीतर नातिन के विरोध करने पर नाना ने दातर से उसे बुरी तरह से काट दिया। इसके बाद मां ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। वह दरवाजा खुलते ही जान बचाने के लिए खून से लथपथ नग्न हालत में ही जान बचाने के लिए बाहर दौड़ी। लड़की की हालत देखकर लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने आरोपी नाना मंगल को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। हमले में इस्तेमाल हथियार की भी तलाश की जा रही है। मां ने दावा किया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. चंडीगढ़ के झुग्गीवाले करोड़पति की प्रॉपर्टी कुर्क चंडीगढ़ में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने फाइनेंसर की 11 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क कर ली है। 4 साल की जांच के बाद फाइनेंसर रामलाल की इन चल-अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने रामलाल पर 11 करोड़ रुपए की ठगी के 2 केस दर्ज किए थे। इस मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट का केस दर्ज किया था। ED ने स्पेशल कोर्ट में इसकी चार्जशीट भी पेश कर दी है। फाइनेंसर रामलाल पर आरोप है कि उसने गुरुग्राम के कारोबारी अतुल्य शर्मा से 5 करोड़ और हरियाणा के रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू ऑफिसर नरेश कुमार से 6 करोड़ रुपए ठगे थे। गिरफ्तारी के बाद मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू हुई। ED की जांच में सामने आया कि रामलाल और उसके परिवार के नाम पर शहर के अलग-अलग इलाकों में 10 मकान हैं। इनमें से पांच मकान अकेले रामदरबार कॉलोनी में पाए गए। इसके अलावा फ्लैट, एक कोठी, चार बूथ और ट्राइसिटी व पंजाब में 28 कनाल से अधिक खेतीबाड़ी की जमीन भी मिली है। रामलाल पहले झुग्गी में रहता था और सब्जी की रेहड़ी लगाता था लेकिन बाद में उसने अफसरों-नेताओं से नजदीकी बढ़ाई और फाइनेंस के धंधे में उतर गया। ED की कुर्क की गई प्रॉपर्टी में उसकी 7 करोड़ की कोठी भी शामिल है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. लुधियाना में बाथरूम से खींच पत्नी का न्यूड वीडियो बनाया लुधियाना में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि पति बाथरूम से उसे जबरन बाहर खींचकर न्यूड वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने कहा कि उसकी शादी तीन साल पहले कारोबारी के बेटे से उसकी शादी हुई, पहले ‘कुछ नहीं लेंगे’ की बात कही गई, लेकिन रोका के बाद लगातार डिमांड रखी गई। शादी में ऑडी Q-8 कार और महंगे गहने दिए गए। इसके बाद पति ने दूसरी लड़कियों से संबंध रखे, मारपीट की। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने कहा कि हाल ही में उसका पति मनाली घूमने गया था, तो वहां पर हमारे भाई ने उसे किसी अन्य लड़की के साथ देख लिया। इसके बाद उसने मुझे इसकी जानकारी दी। पति के घर पहुंचने पर हमने इसका विरोध किया, तो पति ने मारपीट की और बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई और पति, सास व ससुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. जालंधर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जालंधर में विवाहित ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। मनप्रीत कौर की शादी दस साल पहले हुई थी। वह पिछले कुछ समय से पति के साथ झगड़ों के कारण परेशान चल रही थी। हालांकि, उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी। मृतका की मां सवरण कौर ने बताया कि उनकी बेटी मनप्रीत की शादी दस साल पहले पृथ्वी नगर निवासी हैप्पी से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे मारपीट करने लगा था। बेटी ने कई बार इस बारे में बताया था, लेकिन हर बार परिवार में बैठकर समझौता करवा दिया जाता था। सवरण कौर के अनुसार, बीती रात मनप्रीत का फोन आया था जिसमें उसने मारपीट की बात कही और उसे आकर ले जाने को कहा। सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि मनप्रीत ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे तो उन्होंने लोगों की भीड़ देखी और संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने न्याय तथा उचित कार्रवाई की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर) 10. RSS प्रमुख मोहन भागवत आज पठानकोट आएंगे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज शाम पठानकोट पहुंचेंगे। उनका 2 दिवसीय दौरा है। इस दौरान वे विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, आज शाम संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। 25 फरवरी की सुबह 10 बजे सयाली रोड स्थित ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के साथ उनकी विशेष बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में पूर्व सैनिकों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे एबी कॉलेज में स्वयंसेवकों का एक कार्यक्रम होगा, जिसमें संघ प्रमुख हिस्सा लेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मोहन भागवत 26 फरवरी की सुबह अपने अगले कार्यक्रम के लिए पठानकोट से रवाना हो जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर) (पंजाब-चंडीगढ़ की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *