अबूझमाड़-जगरगुंडा में बनेगी एजुकेशन सिटी:बजट में 500 मोबाइल टावर, बस्तर के लिए सड़क-रोजगार-खेल और सुरक्षा पर बड़ा फोकस, बस्तर-फाइटर्स के लिए 1500 नए पोस्ट

छत्तीसगढ़ के SANKALP बजट में बस्तर को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी। जिनमें प्राइमरी से हायर एजुकेशन तक की सुविधा होगी। 500 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति दी गई है। जिससे बस्तर के दूरस्थ इलाकों को कनेक्टिविटी मिलेगी। अंदरूनी क्षेत्रों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ रुपए, पर्यटन में होम स्टे के लिए 10 करोड़, आजीविका आधारित उद्योगों के लिए 100 करोड़ का निवेश अनुदान, बस्तर-सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 22 करोड़ और बस्तर फाइटर्स के 1500 पद सृजित करने की घोषणा की गई है। शिक्षा- अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी अबूझमाड़ और जगरगुंडा में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी में प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। उद्देश्य दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा देना है। डिजिटल और संचार कनेक्टिविटी बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 500 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। जिससे नेटवर्क समस्या वाले इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क और बस कनेक्टिविटी बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में बस सेवा शुरू करने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही सड़क नेटवर्क को हाईवे से जोड़ने के लिए बजट में राशि रखी गई है। रोजगार और उद्योग बस्तर और सरगुजा में कृषि, एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग, राइस मिल और पोल्ट्री फार्म जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश अनुदान दिया जाएगा। पशुपालन गतिविधियों के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान है। पर्यटन और व्यापार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना में 10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन निर्माण की भी घोषणा की गई है। खेल और युवा बस्तर और सरगुजा ओलंपिक्स के आयोजन के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सुरक्षा पर जोर बस्तर में सुरक्षा और विश्वास मजबूत करने के लिए 1500 बस्तर फाइटर्स के पद सृजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य और सिंचाई बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव में बैराज निर्माण के लिए 24 करोड़ की लागत के साथ 68 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। विकास प्राधिकरण को बजट बस्तर औऱ सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। कुल मिलाकर, बजट में बस्तर के लिए शिक्षा, कनेक्टिविटी, रोजगार, सुरक्षा, खेल और आधारभूत ढांचे पर फोकस दिखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *