कोरबा जिले में सरकारी राशन व्यवस्था अव्यवस्थित होने से राशन दुकान संचालक परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में दुकान संचालक सरकारी वेयरहाउस गोदाम पहुंचे, जहां कर्मचारियों के साथ उनका विवाद हो गया। यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। वेयरहाउस में प्रोग्रामर पर बदतमीजी का आरोप दुकान संचालकों ने आरोप लगाया है कि वेयरहाउस में पदस्थ प्रोग्रामर शिवा ने उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की। संचालक राशन वितरण में हो रही देरी और सामग्री की अनुपलब्धता के संबंध में जानकारी लेने गए थे, लेकिन वहां विवाद बढ़ गया। संचालकों ने वेयरहाउस कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। देखिए तस्वीरें वितरण में देरी से दुकानों और उपभोक्ताओं में विवाद बढ़ा राशन दुकान संघ के अध्यक्ष विनोद मोदी ने बताया कि पिछले दो महीनों से राशन का वितरण नियमित रूप से नहीं हो रहा है। इसके चलते दुकानों में उपभोक्ताओं के साथ आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सभी क्षेत्रों में राशन सामग्री वितरण का आश्वासन दिया था, लेकिन आपूर्ति नहीं होने से दुकान संचालकों को परेशानी हो रही है। संघ के संरक्षक राम सिंह अग्रवाल ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्र में लगभग 78 राशन दुकानें संचालित हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही दुकानों में सामग्री पहुंची है। शेष दुकानों में वितरण न होने से जनता में आक्रोश है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर क्षेत्र के लिए निर्धारित राशन सामग्री को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने घटनाक्रम की जानकारी ली विवाद की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है और आश्वासन दिया है कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में मांग के आधार पर जल्द ही राशन का वितरण कर दिया जाएगा। इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। जिला खाद्य अधिकारी धनश्याम कंवर से संपर्क करने का प्रयास किया गया।


