फलोदी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार:19 किलो डोडा पोस्त जब्त, अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज

फलोदी पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी जोधपुर ग्रामीण की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर की राजीव नगर कॉलोनी से 19 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मकान और कार से 19 किलो डोडा पोस्त जब्त एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया-फलोदी थाना प्रभारी भंवराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजीव कॉलोनी स्थित एक मकान और एक कार से कुल 19 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। इस मामले में ओमप्रकाश (46) निवासी फलोदी को गिरफ्तार किया गया है। वाहन जब्त पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस प्रकरण में डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच कर रही है। कई थानों में दर्ज हैं मामले पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ फलोदी, बीकानेर, ब्यावर और जोधपुर जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 11 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आबकारी, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, जानलेवा हमला और राजकार्य में बाधा जैसी विभिन्न धाराएं शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *