प्रतापगढ़ में रसद विभाग की कार्रवाई:14 घरेलू सिलेंडर जब्त, 9 प्रतिष्ठानों पर मारा था छापा

प्रतापगढ़ जिले में रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला रसद अधिकारी रामचन्द्र शेरावत के निर्देशन में विभागीय टीम ने तहसील क्षेत्र दलोट में विशेष अभियान चलाकर 9 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। 14 घरेलू सिलेंडर किए जब्त इस अभियान के दौरान, टीम ने उन प्रतिष्ठानों पर दबिश दी जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। गैस एजेंसी को सौंपे सिलेंडर जब्त किए गए सिलेंडरों को नियमानुसार डेण्डोर इंडेन गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है। रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। विभाग ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इनकी रही भूमिका इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी धर्मेन्द्र रोत, प्रवर्तन निरीक्षक कालूराम ताबियार और प्रदीप परमार की अहम भूमिका रही। टीम ने सुनियोजित तरीके से अभियान को अंजाम देते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक दुरुपयोग न करें और सरकारी योजनाओं का लाभ नियमों के तहत ही लें, ताकि आवश्यक सेवाओं का सही वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *