बारां में अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई:अंता में 4 एलपीजी सिलेंडर और मशीन जब्त, विशेष अभियान जारी

बारां में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के निर्देश पर 16 से 27 फरवरी तक एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अंता क्षेत्र में संयुक्त टीम ने तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 घरेलू गैस सिलेंडर और अवैध रिफिलिंग सामग्री जब्त की। रसद विभाग की टीम ने अंता स्थित सी.पी. गैस सर्विस से 2 सिलेंडर, रिफिलिंग नलिका और पाइप बरामद किए। इसके अतिरिक्त एक दुकान से 1 घरेलू सिलेंडर, नलिका और पाइप जब्त किए गए। शिव कॉलोनी में भारत गालव के मकान से 1 घरेलू सिलेंडर के साथ एक अवैध इलेक्ट्रॉनिक रिफिलिंग मशीन, पाइप और नलिका भी जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 4 सिलेंडर जब्त हुए। जांच में पाया गया कि इन स्थानों पर विभाग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। विभाग ने जब्त की गई सामग्री को नजदीकी गैस एजेंसी को सौंप दिया है और नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस संयुक्त टीम में प्रवर्तन निरीक्षक रविंद्र मील, संतोष कुमार मीना और रविंद्र मीना शामिल थे। विभाग ने चेतावनी दी है कि यह अभियान जारी रहेगा और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *