टोंक| राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय गहलोद के छात्र-छात्राओं का बुधवार को पीएसी की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां व परामर्श दिया। मेडिकल टीम प्रभारी आशा चौधरी, एएनएम व सागर वर्मा ने बताया कि स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के खून की जांच कर उन्हें आयरन की गोलियां खिलाई। आशा चौधरी, सागर वर्मा व संस्था में कार्यरत शिक्षकों ने आयरन की पूर्ति के लिए पोषक खानपान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संस्था प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद बैरवा, व्याख्याता राम प्रसाद मीणा, चितरंजन शर्मा, अमित पारीक, विद्या सैनी, विमल कुमार जैन, मनोरमा पारीक, नीतू कंवर राजावत, सीमा रैगर, राजा राम शर्मा, मदन लाल मीणा, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, संजय शर्मा, रतिराम गुर्जर, तीजा कुम्हार, योगेश यादव उपस्थित रहे।


