पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आए कांग्रेस-जिलाध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने पानी से भरा ड्रम पानी उडेलकर आग बुझाई, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेई गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में था। पहले हादसे की देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला दरअसल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में था। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेई ने किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए कार से पुतला निकाला। तभी वहां मौजूद पुलिस बल के जवानों के साथ उनकी झूमाझटकी हुई। जब विरोध के लिए कार्यकर्ता पुतले को जलाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुतले पर पेट्रोल छिड़का। पेट्रोल के छींटे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेई के चेहरे पर पड़ गए। पुतला जलाने के दौरान चपेट में आए कांग्रेस नेता जब कार्यकर्ताओं ने विरोध के लिए पुतले को जलाया, तभी जिलाध्यक्ष के चेहरा भी आग की लपटों की चपेट में आ गया। उनके सिर का हिस्सा पूरी तरह झुलस गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर पानी डालकर आग बुझाई इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने देखा कि जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेई का चेहरा आग की चपेट में आ गया। कार्यकर्ताओं ने तुरंत पानी से भरा ड्रम उनके ऊपर उडेलकर आग को बुझाया। इसके बाद उन्हें कार से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए निगरानी में रख रहे हैं। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी बहस भी हुई। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि पुलिस की झपटी और असमंजस की वजह से यह हादसा हुआ, जबकि पुलिस अधिकारी नेताओं को शांत कराते नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *