भीलवाड़ा में बकरियां और भैंस चुराने वाली गैंग पकड़ी:5 लाख रुपए कीमत की बकरियां बरामद; 3 गिरफ्तार, 4 वारदातों का खुलासा हुआ

भीलवाड़ा की रायपुर थाना पुलिस ने बकरियां चोरी करने वाली गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की करीब 5 लाख रुपए की 37 बकरियां बरामद करने के साथ वारदात में काम में लिया टेंपो भी जब्त किया है। आरोपियों में मुख्य सरगना नाथू सिंह (38 ) पिता जगदीश सिंह निवासी रायपुर, हरिशंकर (28) पिता देवीलाल गाडरी निवासी राजसमंद, रामेश्वर (32) पिता भेरुलाल कुमावत निवासी राजसमंद को गिरफ्तार किया है। बाड़े में बंधी 37 बकरियां चुरा ले गए थे
रायपुर थाना प्रभारी शंभू दयाल ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले देवीलाल पुरबिया ने एक रिपोर्ट दी है। बताया कि 8 फरवरी को उसके घर के बाहर बाड़े में बंधी 37 बकरियों को चोर चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टेक्निकल डाटा और मुखबिर से मिली सूचना के बाद अंतर जिला गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की हुई 5 लाख की करीब 37 बकरियां बरामद की और घटना में काम में लिया लोडिंग टेंपो भी जब्त किया है। पूछताछ में चार वारदातों का खुलासा
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराना, ग्राम मेरानिया का खेड़ा से दो भैंस चोरी करना, गांव बेटू से भी से एक भैंस और दूसरी बार दो भैंस चोरी करना कबूल किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। ये रहे टीम में शामिल
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में रायपुर थाना प्रभारी शंभू दयाल, हेड कॉन्स्टेबल भवानी सिंह, सुभाष चंद्र, उम्मेद सिंह, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सांवरमल, प्रकाश और मनोज शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *