पाली में रसद विभाग की टीम ने मंगलवार को सात जगहों पर अलग-अलग कार्रवाई की। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग होते हुए पकड़ा। मौके से टीम ने 20 गैस सिलेंडर भी जब्त किए। जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि शिकायतों पर एक जांच टीम बनाई गई थी। आज मंगलवार को जिले के बाली, मुण्डारा व सादडी में 7 होटल और रेस्टोरेन्ट का अचानक निरीक्षण किया। घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग करते पाए जाने पर 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। मुण्डारा स्थित मैसर्स हरिओम स्वीटस से 2, मैसर्स परशुराम महादेव किराणा स्टोर्स से 8, बाली स्थित मैसर्स जोधपुर स्वीटस एंड नमकीन से 2, मैसर्स माताजी स्वीटस से 2, मैसर्स पढरपुरी चाय से 2, सादडी स्थित मैसर्स ओम साई फास्ट फूड से 2 और मैसर्स किसान केसरी ढाबा से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संयुक्त जांच में प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र सिंह आशिया और प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार मौजूद रहे।


