साथी महिला टीचर से बोला-घर से उठाऊंगा रेपकर मार दूंगा:दूसरी स्कूल की अध्यापिकाओं को भी किए अश्लील मैसेज, शिकायत के बाद किया निलंबित

टीचर ने अपने ही स्कूल की महिला टीचरों को अश्लील मैसेज करने के साथ घर से उठाकर रेप कर जान से मारने की धमकियां दी गई। परेशान होकर महिला टीचरों ने जिला कलेक्टर को शिकायत की। इस पर शिक्षा विभाग ने टीचर को सस्पेंड कर दिया। वहीं मुख्यालय सेड़वा किया गया है। दो-दो अलग-अलग सरकारी स्कूल की चार महिला टीचरों ने सोमवार को बाड़मेर जिला कलेक्टर से मिलकर टीचर की शिकायत की गई। शिकायत में वाट्सऐप चैट के स्क्रीन शॉट्स भी साथ में शामिल किए है। जिसमें टीचर अपने खुद के नंबरों से अपनी ही स्कूल की टीचर को घर से उठाकर रेप कर जान से मारने की धमकी दी गई। अन्य स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक और स्कूल स्टॉफ को अश्लील गााली-गलौच कर धमकियां दी गई। साथ ही महिला टीचरों के मोबाइल पर रात मे कॉल करके धमकियां देकर मानसिक रूप प्रताड़ित किया जा रहा है। एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया- तीन-चार महिला टीचरों ने जिला प्रशासन को शिकायत की थी। साथ स्क्रीन शॉट भी शामिल थे। हमने उनकी बात को सुना और शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा था। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कृष्ण सिंह रानीगांव ने टीचर को निलंबित करते हुए उसका मुख्यालय सेड़वा बीईईओ ऑफिस किया गया है। वहीं उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। खुद के नाम से चलता था संघ टीचर खुद का अलग शिक्षकों का संघ चलाता था। शिक्षा विभाग ने इसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *