बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर को अश्लील मैसेज कर दिए। इसके बाद घर से उठाकर रेप कर जान से मारने की धमकियां दी। परेशान होकर महिला टीचरों ने जिला कलेक्टर को शिकायत की। इस पर शिक्षा विभाग ने टीचर को सस्पेंड कर कर मुख्यालय सेड़वा किया है। जानकारी के अनुसार करीब 4 सरकारी स्कूल की चार महिला टीचरों ने सोमवार को बाड़मेर जिला कलेक्टर से मिलकर टीचर की शिकायत की। शिकायत में वॉट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट्स भी साथ में शामिल किए है। महिला टीचर का आरोप है कि मेल टीचर ने उन्हें अपने खुद के नंबरों से अश्लील मैसेज भेजे और घर से उठाकर रेप कर जान से मारने की धमकी दी। एक दूसरी स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक और स्कूल स्टाफ को भी अश्लील मैसेज भेज कर गााली-गलौज कर धमकियां दी गई। साथ ही महिला टीचरों के मोबाइल पर रात मे कॉल करके धमकियां देकर मानसिक रूप प्रताड़ित किया जा रहा है। एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया- तीन से चार महिला टीचर ने जिला प्रशासन को शिकायत की थी। इसमें स्क्रीनशॉट भी शामिल थे। हमने उनकी बात को सुना और शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा था। जिला शिक्षा अधिकारी(प्रारंभिक शिक्षा) कृष्ण सिंह रानीगांव ने टीचर को निलंबित करते हुए उसका मुख्यालय सेड़वा बीईईओ ऑफिस किया है। साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।


