रघु मीणा बोले- जर्जर स्कूल भवन तोड़े, वापस नहीं बनाए:कांग्रेस ने उदयपुर में दिया धरना, कहा- गांवों में विकास कार्य ठप्प, जनता परेशान

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा- 475 सरकारी स्कूलों में से 250 से अधिक जर्जर भवन को तोड़ दिया, लेकिन आज तक वहां नए सरकारी भवन नहीं बनाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे टीन शेड से बने अस्थायी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। कहीं खुले पेड़ के नीचे पढ़ रहे हैं। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर मंगलवार दोपहर को धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा- राज्य सरकार को आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वो सता के नशे में चूर है। विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर चर्चा करने से भी सरकार भाग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयपुर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। बाद में संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। मीणा ने कहा- ये सरकार सारे काम पिछली कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत, वित्तपोषित और टेंडर जारी होकर शुरू भी हो गए, उन कार्यों को अपना बता रही है। दो वर्ष से आमजन त्रस्त
कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा- दो वर्ष से विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं, आमजन त्रस्त हैं। सरकार समय रहते अपनी कार्यशैली सुधार कर आमजन के लिए विकास कार्य करे, नहीं तो आने वाले समय में बड़े आंदोलन किए जाएंगे। ये रहे मौजूद
कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, उदयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विवेक कटारा, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, दिनेश श्रीमाली, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पूर्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, डॉ. कौशल नागदा, डॉ. संजीव राजपुरोहित, सुनील भजात, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, राजेंद्र गोखरू, कामिनी गुर्जर, डॉ. कल्याण सिंह राव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भगवती डांगी, मधु सालवी, टीटू सुथार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *